Yusuf

Add To collaction

बचपन की याद


*बचपन की यादे* 
  चलो सुनाऊँ बचपन की 
   कुछ खट्टी कुछ मीठी बातें
  अजब खेल और ग़ज़ब तमाशे 
  बचपन के ये खेल निराले 

नित्य गीत सज प्यारा बचपन है 
 जीवन के अनमोल वो पल है 
सखी सहेली संग दादी नानी 
 कुछ खट्टी कुछ मीठी बातें 

 बचपन के अनमोल वो पल है 
 खाते जब कच्ची कैरियाँ मीठे बेर 
पेड़ों की टहनिया मुँडेरो पर चढ़ते दीवारें फाँद लुका छिपी का खेल
 
बचपन की प्यारी बातें अनमोल 
बच्चे कहते दादी टमाटर खाएँगे 
दादी कहती - कमाकर खाओगे 
सखी सहेली संग हँसी ठिठोली

अनमोल वो प्यारा बचपन था 
खाते थे जब मार डण्डे सीख जाते 
अक्षर गिनती  छोटे अ में कछु नही बड़े आ में डंडो याद आ जाती है 

नानी की स्लेट पेंसिल सीख जाते 
शेर अद्धा पाव पहाड़ा 
दादी नानी ने फिर से बचपन जिया
यादों को रंगीन बनाया है  

दादी नानी की बातों संग
बचपन की हैं रंगीन फूलझाड़ियाँ 
सहेज रखा है बचपन सारा 
बचपन की प्यारी यादे है 

   15
6 Comments

Shnaya

21-Feb-2024 01:08 PM

Nice one

Reply

Mohammed urooj khan

21-Feb-2024 12:21 PM

👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

बेहतरीन

Reply